फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh passanger train caught fire.

ऋषिकेश पैसेंजर की एक बोगी में लगी आग

Thu, 05 Nov 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 05 Nov 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
rishikesh passanger train caught fire.

यार्ड में खड़ी ऋषिकेश पैसेंजर की एक बोगी में आग लग गई। शटिंग स्टाफ की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


ट्रेन नौ नंबर प्लेटफार्म से सटे यार्ड लेन नंबर 15 पर खड़ी थी। इस ट्रेन में 20 कोच लगे थे। बुधवार की शाम करीब सवा पांच बजे ट्रेन को धुलाई के लिए वाशिंग लाइन ले जाया जाना था। ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह सवा आठ बजे दिल्ली जानी थी। ऋषिकेश से आजकल ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण यह ट्रेन यहां से ही दिल्ली के लिए संचालित हो रही है।
विज्ञापन


जैसे ट्रेन को वाशिंग लाइन ले जाने के लिए शटिंग स्टाफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें ज्वालापुर की तरफ से सातवें नंबर के कोच (नंबर एनआर 13421) के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल अधिकारियों की ओर से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाया। शटिंग स्टाफ ने आग लगने वाले कोच को अन्य कोचों से अलग किया। यदि इसे अलग नहीं किया होता तो आग की चपेट में अन्य बोगियां भी आ सकती थी।


स्थानीय अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed