फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Raft overturned on golf course rapid during rafting tourist from Ambala dies due to drowning

Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान गोल्फ कोर्स रैपिड पर पलटी राफ्ट, डूबने से अंबाला की पर्यटक की मौत

Sun, 12 Mar 2023 03:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 03:34 PM IST
सार

अंबाला निवासी रूपा कुमारी ऋषिकेश घूमने आई थी। सुबह राफ्टिंग के दौरान वह गंगा में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rishikesh News Raft overturned on golf course rapid during rafting tourist from Ambala dies due to drowning
महिला पर्यटक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश में गंगा में गोल्फ कोर्स रैपिड के पास राफ्ट पलटने से अंबाला की एक महिला पर्यटक गंगा में डूब गई। राफ्टिंग गाइड और हेल्पर ने युवती को गंगा से बाहर निकाला। जिसके बाद युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


Chardham yatra: 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, GMVN गेस्ट हाउस में अब तक पांच करोड़ की बुकिंग
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी रूपा कुमारी (28) पुत्री  दिनेश्वर सिंह ऋषिकेश घूमने आई थी। रविवार सुबह दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए निकल गई। फूलचट्टी की ओर आ रही राफ्ट लेवल थ्री प्लस के गोल्फ कोर्स रैपिड के पास पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रूपा कुमारी गंगा में डूब गई। राफ्टिंग गाइड और हेल्पर ने उसको गंगा से बाहर निकाल कर सीपीआर दिया। इसके बाद आनन-फानन रूपा को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एम्स में चिकित्सकों ने रूपा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के बाद मृतका के शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। बताया कि युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed