फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Missing from newly wed Woman reaches home Firozabad from Ganga Ghat

Rishikesh: घूमने आया था नव विवाहित जोड़ा, वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक गायब हुई पत्नी, इसके बाद...

Mon, 20 Mar 2023 01:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

दपंती गंगा किनारे कैंप में ठहरा था। रात करीब 11 बजे वे घूमने के लिए गंगा घाट पर निकले। इस दौरान पति कुछ सामान लेने चला गया। लेकिन वे अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। तभी अचानक चीखने की आवाज आई और महिला लापता हो गई।

विज्ञापन
Rishikesh News: Missing from newly wed Woman reaches home Firozabad from Ganga Ghat
महिला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश में एक नव विवाहित जोड़ा घूमने आया। इस दौरान पत्नि- पत्नी और उसकी बहन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरानी में पड़ गए। पत्नी की अचानक चीखने की आवाज आई और वह वहां से लापता हो गई। इसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन


दरअसल, लापता हुई फिरोजाबाद निवासी नव विवाहिता अपने घर पहुंच गई। नव विवाहिता के जीजा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जबकि पुलिस अब तक युवती के डूबने या जंगली जानवर के हमले का शिकार होने की आशंका के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


Chardham yatra 2023: देश के पहले ई तीर्थ कॉरिडोर का सपना टूटा, नहीं शुरू हो पाएंगे चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनि की रेती थाना पुलिस को शनिवार देर रात शिवपुरी में गंगा घाट से एक नव विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के उसियाना निवासी हिमांशु पचौरी और नंदिनी घूमने के लिए शिवपुरी आए थे।

दपंती गंगा किनारे कैंप में ठहरे थे। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे वह और उसकी पत्नी नंदिनी घूमने के लिए गंगा घाट पर निकले थे। नंदिनी ने उसे दुकान से फ्रूटी लाने के लिए कहा। इस दौरान वह, नंदिनी और उनकी बहन वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे से बात कर रहे थे।

वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक आई चीखने की आवाज

अचानक उसने वीडियो कॉल के दौरान नंदिनी के चीखने की आवाज सुनी। बताया कि वह दौड़ते हुए गंगा घाट की ओर आया, लेकिन उनकी पत्नी नंदिनी कहीं नजर नहीं आई। घाट के पास एक पत्थर पर उनकी पत्नी का मोबाइल पत्थर और किनारे पर चप्पल पड़ी मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के डूबने या जंगली जानवर के हमले की आशंका को केंद्र में रखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। हालांकि मौके पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान नहीं मिले थे। बताया कि एसडीआरएफ की टीम गंगा में युवती की तलाश कर रही थी। सोमवार को नंदिनी के जीजा ने पुलिस को सूचना दी की वह फिरोजाबाद स्थित अपने घर पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed