फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Love Couple dead bodies found in hotel room

Rishikesh: शादी के लिए घरवाले नहीं हुए राजी तो कर दिया प्रेम कहानी का अंत...होटल के कमरे में मिले दोनों के शव

Tue, 21 Feb 2023 02:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 02:04 PM IST
सार

घटना हरिद्वार रोड स्थित कोयलग्रांट तिराहे के पास मधुबन होटल की है। सोमवार दोपहर पुलिस को यहां ठहरे युवक और युवती के कमरा न खोलने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Rishikesh News: Love Couple dead bodies found in  hotel room
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में होटल के कमरे में बिजनौर का युवक और स्थानीय युवती संदिग्ध हालात में मृत पाए गए हैं। युवक का शव फंदे से लटका हुआ था और युवती का शव बेड पर पड़ा मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया पुलिस युवती के जहर पीने की आशंका जता रही है। दोनों के मोबाइल लॉक हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ की है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिए गए।

विज्ञापन


Roorkee: ...तो इस वजह से लगी पटाखा फैक्टरी में आग, एक चिंगारी ने पलभर में लील लीं चार जिंदगियां
विज्ञापन


घटना हरिद्वार रोड स्थित कोयलग्रांट तिराहे के पास मधुबन होटल की है। सोमवार दोपहर पुलिस को यहां ठहरे युवक और युवती के कमरा न खोलने की सूचना मिली। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होटल मैनेजर ने बताया कि युवक और युवती रविवार शाम को आए थे। दोनों सुबह से बाहर नहीं आए। दरवाजा अंदर से बंद है। कर्मचारियों के काफी आवाज देने के बाद भी दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल हुए। अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। पंखे पर फंदे से युवक का शव लटका था। युवती बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के बिजनौर के मंडावर के अलीपुर नगला निवासी हिमांशु राजपूत (27) के रूप में हुई है।

वहीं, युवती की पहचान परिजनों ने ऋषिकेश के काले की ढाल निवासी वर्षा राजपूत (24) के रूप में की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के मोबाइल भी लॉक हैं। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फोन के लॉक खुलने के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Trending Videos

घरवाले नहीं हुए शादी को राजी तो लगा लिया मौत को गले
परिजनों की बेरुखी के चलते हिमांशु और वर्षा ने अपनी जीवन लीला का अंत कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, वर्षा के परिजन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे। ऐसे में शादी से इन्कार करने पर हिमांशु बिना बताए घर से ऋषिकेश आ गया। जिंदगी साथ में बिताने का रास्ता नहीं सूझा तो होटल में पहुंचकर उसने वर्षा के साथ मौत को गले लगा लिया।

हिमांशु के परिजन गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। वह खुद बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। हिमांशु का एक भाई नौकरी करता है और दूसरा घर में परिजनों के काम में हाथ बंटाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु चार साल से वर्षा से प्यार करता था। वर्षा का परिवार भी बिजनौर मूल का ही है। दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी। यह बात दोनों के घरवालों को पता चली तो रविवार को वर्षा के परिजन हिमांशु के घर पहुंचे थे। यहां दोनों परिवारों में बात हुई।

बताया जा रहा है कि परिजनों के बीच शादी पर रजामंदी नहीं हुई। शाम को हिमांशु बाइक से निकल गया। पहले उसने मंडावर में बाइक की सर्विस कराई और फिर ऋषिकेश जा पहुंचा। यहां उसने वर्षा को साथ लिया और होटल चला गया। इस बीच हिमांशु के परिजनों का उससे संपर्क भी नहीं हुआ। सुबह जब फोन आया तो परिजनों को हिमांशु की मौत की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed