फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh news: Gurjar Basti boy was returning home with goods from market, elephant was slammed him to death

ऋषिकेश: बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था गुर्जर बस्ती का किशोर, हाथी ने पटक कर उतारा मौत के घाट

Sat, 14 Aug 2021 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 14 Aug 2021 12:02 PM IST
सार

अचानक जंगल से निकलकर बाहर आए हाथी ने उस किशोर पर हमला बोल दिया और उसे पटक-पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
rishikesh news: Gurjar Basti boy was returning home with goods from market, elephant was slammed him to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश के बड़कोट वन रेंज में बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे गुर्जर बस्ती के किशोर को मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार रात की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लाल तप्पड़ क्षेत्र की गुर्जर बस्ती में शुक्रवार रात 15 वर्षीय किशोर इस्लामी पुत्र मूसा बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी वहां हाथी आ धमका। अचानक जंगल से निकलकर बाहर आए हाथी ने उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

 

उसने भागने का प्रयास किया तो जंगल में झाड़ियों में उलझ गया और हाथी ने हमला बोल दिया। बुरी तरह पटकने से किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।  बताया कि मृतक का शव का पंचायत नामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर आया हाथियों का झुंड
वहीं हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में शुक्रवार को हाथियों का झुंड मुख्य सड़क पर आ गया। हाथियों को देखकर सड़क पर चलते वाहन चालकों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। झुंड काफी देर तक सड़क के आसपास रहा, जिससे काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।

लालढ़ांग-गैंड़ीखाता मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद हाथियों का झुंड जंगल में चला गया। उसके बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। बताया जा रहा है कि अक्सर बरसात के दिनों में हाथी इस मार्ग पर दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed