फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Ghaziabad Tourist Death in suspicious circumstances During his birthday celebration with Friends

ऋषिकेश: गाजियाबाद से दोस्तों संग जन्मदिन मनाने आए पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 03 Oct 2021 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Oct 2021 10:35 PM IST
सार

मुनिकीरेती थानध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आकाश भारद्वाज (27 वर्ष) निवासी विजयनगर, गाजियाबाद अपने तीन दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने ऋषिकेश आया था।

विज्ञापन
Rishikesh News: Ghaziabad Tourist Death in suspicious circumstances During his birthday celebration with Friends
युवक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गाजियाबाद से दोस्तों संग जन्मदिन मनाने ऋषिकेश आए एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। शव को एसपीएस राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था।    

विज्ञापन


मुनिकीरेती थानध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आकाश भारद्वाज (27 वर्ष) निवासी विजयनगर, गाजियाबाद अपने तीन दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने ऋषिकेश आया था। चारों दोस्त घूमने के लिए नीरगढ़ वॉटर फॉल चले गए। यहां रास्ते में अचानक आकाश की पहले कमर और फिर छाती में तेज दर्द होने लगा। दोस्तों ने उसको पीने के लिए पानी दिया, लेकिन युवक ने उल्टी करने के बाद अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


ऋषिकेश: गंगा स्नान के लिए गईं हरियाणा की दो सगी बहनें और ननद तेज बहाव में बहीं, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने 108 इमरजेंसी एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद तीनों दोस्त पर्यटकों की मदद से आकाश को मुख्य सड़क तक लेकर आए। यहां 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के माध्यम आकाश को एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आकाश का गाजियाबाद में एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम है।

गंगा में डूबने से बैंक अधिकारी की मौत

72 सीढ़ी घाट के पास गंगा में डूबने से एक बैंक अधिकारी की मौत हो गई। युवक का शव घाट के पास ही गंगा में उतरता पाया गया। जल पुलिस की टीम ने शव को गंगा से बाहर निकाला। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है। 

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार रविवार शाम को पुलिस को हरिद्वार रोड स्थित 72 सीढ़ी घाट के पास गंगा में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकाला। युवक की पहचान आयुष जैन पुत्र अनंत वीर जैन (28) निवासी काले की ढालवाला ऋषिकेश हुई है।

पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कि आयुष एक्सिस बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात थे। आज आयुष की छुट्टी थी। दोपहर एक बजे भोजन के बाद वह घर से घूमने की बात कहते हुए पैदल ही निकल गए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह गंगा तट पर झुककर आचमन करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल फिसलकर नदी में गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed