{"_id":"6511d157e99b9906740e3a94","slug":"rishikesh-news-fire-broke-out-in-mobile-shop-on-tilak-road-two-workers-run-away-and-save-their-life-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में लगी आग, अंदर काम कर रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में लगी आग, अंदर काम कर रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान
Tue, 26 Sep 2023 12:01 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:01 AM IST
सार
Rishikesh News: मोबाइल की दुकान के अंदर दो लोग कम कर रहे थे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगती देख दोनों वहां से बाहर भागे।
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में तिलक रोड पर मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान दुकान के अंदर दो लोग काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने भी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। मोबाइल की दुकान के अंदर दो लोग कम कर रहे थे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगती देख दोनों वहां से बाहर भागे। उनके निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
रुड़की: हाईवे पर आमने-सामने से भिड़ी दो कारें, दोनों चालकों में जमकर हुई मारपीटर, एक दूसरे की कार लेकर फरार
विज्ञापन
इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आस-पास की दुकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया।