फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Fight Between Two groups of girls students in university campus video viral on social media

Rishikesh: 'अखाड़ा' बना विवि परिसर, छात्राओं के दो गुटों में जमकर चले लात घूसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 13 Sep 2024 08:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2024 08:55 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच दावेदारों की समर्थक छात्राओं के दो गुटों में कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छात्राओं के दोनों गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले।

विज्ञापन
Rishikesh News Fight Between Two groups of girls students in university campus video viral on social media
छात्राओं में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पं. ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। यहां संभावित प्रत्याशियों की समर्थक छात्राओं के दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले। इस चुनावी जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें छात्राएं एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाते दिख रही हैं।

विज्ञापन


प. ललित मोहन शर्मा परिसर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। इसको लेकर विभिन्न पदों पर दावेदारी कर रहे छात्र नेताओं के समर्थक प्रचार में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को किसी बात को लेकर इन दावेदारों की समर्थक छात्राओं के दो गुटों में कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छात्राओं के दोनों गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्राओं को अलग-अलग किया।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं छात्राएं एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश


Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल छात्राओं की चुनावी जंग का यह वीडियो लोगों की सुर्खियां बटोर रहा है। ऋषिकेश परिसर में छात्राओं की फाइट का इस तरह का मामला पहली बार देखने को मिला है। हालांकि छात्रों के गुट तो कई बार आपस में भिड़ चुके हैं।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर महिलाएं पुरुषों से कम नहीं, छात्राओं ने लिया छात्रों का स्थान जैसे कमेंट भी आ रहे हैं। हालांकि छात्राओं की इस लड़ाई की शिकायत अभी किसी भी पक्ष की ओर से काॅलेज प्रशासन को नहीं की गई है।

दोनों गुटों की छात्राओं की पहचान नहीं हो पाई है। सभी छात्राएं परिसर के बाहर की प्रतीत हो रही है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
- प्रो. एमएस रावत, परिसर निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed