{"_id":"60432a67df470919972b5234","slug":"rishikesh-news-elephant-killed-a-old-age-man-in-rishikesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेशः हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत, नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेशः हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत, नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहा था मृतक
Sat, 06 Mar 2021 06:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश लक्ष्मण झूला: हाथी ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व के गौहरी रेंज अंतर्गत बाघखाला के समीप एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और गौहरी रेंज के वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः ऋषिकेश में मॉर्निंग वॉक पर निकला गजराज, सामने आई दीवार तो तोड़कर आगे बढ़ा
विज्ञापन
गौहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब तीन बजे की है। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के चलते विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु पैदल मार्ग होते हुए नीलकंठ धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। संभवत: यह यात्री भी नीलकंठ धाम जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान बाघखाला के समीप हाथी ने इन पर हमला कर दिया, जिससे इनकी मौत हो गई। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। थाना पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
शाम साढ़े छह से सुबह साढ़े पांच बजे तक बंद रहेगा मार्ग
नीलकंठ पैदल मार्ग पर इन दिनों श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कोटद्वार की एडिशनल एसपी मनीषा जोशी और गौहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह ने थाना लक्ष्मणझूला में एक बैठक की। इसमें पुलिस और वन विभाग ने क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्त बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों ने शाम साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक नीलकंठ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
राजाजी टाइगर रिजर्व में महज 13 दिन बाद दो घटनाएं
राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत गौहरी रेंज में महज 13 दिन बाद हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 21 फरवरी को सुबह के समय हाथी ने लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़चट्टी के समीप बिजनौर के एक युवक पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अब बाघखाला में हाथी के हमले में दूसरे व्यक्ति की जान चली गई है। बावजूद इन घटनाओं से वन विभाग सबक नहीं ले रहा है।
11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल नीलकंठ धाम में इन दिनों विभिन्न प्रांतों से सैकड़ों शिवभक्त नीलकंठ पैदल मार्ग पर आवाजाही कर रहे हैं, यही नहीं, इसी मार्ग पर ठेली और फेरीवालों ने भी अपनी दुकानें सजाई हुई हैं। उसके बावजूद भी वन विभाग के कर्मचारी यहां मुस्तैद नहीं दिख रहे हैं। नतीजतन शिवभक्त हाथी बाहुल्य क्षेत्र में जान हथेली पर रखकर दुर्गम यात्रा कर रहे हैं।