फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: elephant walk in rishikesh roads

उत्तराखंडः ऋषिकेश में मॉर्निंग वॉक पर निकला गजराज, सामने आई दीवार तो तोड़कर आगे बढ़ा

Fri, 05 Mar 2021 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: elephant walk in rishikesh roads
आबादी के निकट पहुंचा हाथी - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में शुक्रवार को तड़के एक हाथी जंगल से निकलकर शहर में घुस आया। आबादी में जंगली हाथी को देख लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी हरिद्वार रोड गंगा विहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास क्षेत्र की ओर गया और यहां से निकलकर डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क में काफी जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और यातायात शुरू किया। वहीं उक्त हाथी शुक्रवार को दिनभर संजय झील सहित आबादी के निकट वाले क्षेत्रों में दिखाई दिया।

विज्ञापन


एक दांत वाला विशालकाय हाथी देखकर लोगों में मच गया हड़कंप

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश एम्स मार्ग पर एक हाथी सड़क पर आ गया। आवास-विकास कॉलोनी से लगे बगीचे से हाथी बाहर निकला। एक दांत वाले विशालकाय हाथी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आबादी वाले गंगा विहार क्षेत्र में घुस गया हाथी, देखने वालाें की लगी भीड़

ऋषिकेश एम्स मार्ग पर सुबह के वक्त काफी लोग घूमने के लिए आते हैं। हाथी ने यहां से ऋषिकेश की ओर रुख कर लिया। जिसके बाद हाथी आबादी वाले गंगा विहार क्षेत्र में घुस गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आवास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय की दीवार तोड़ी और कॉलेज कैंपस में घुस गया हाथी

लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने माैके पर पहुंचकर सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। हाथी मुख्य मार्ग से कृषि मंडी की ओर बढ़ गया। जिसके बाद हाथी ने राजकीय महाविद्यालय की दीवार तोड़ी और कॉलेज कैंपस में घुस गया।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कॉलेज मैदान में सुबह खेलने वालों की काफी भीड़ थी। हाथी को अचानक देख वहां मौजूद सभी लोग भाग गए। हाथी ने पूरे कैंपस में चक्कर लगाया, उसके बाद वह यहां से नंदू फार्म के पास से जंगल की ओर चला गया। इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद हाथी का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed