{"_id":"662666bf78a1cd7302094306","slug":"rishikesh-news-dead-body-of-delhi-tourist-found-hanging-from-fan-in-hotel-room-police-started-investigation-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, दो दिन पहले आया था ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, दो दिन पहले आया था ऋषिकेश
Mon, 22 Apr 2024 07:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:04 PM IST
सार
Rishikesh News: युवक ने 20 अप्रैल की रात होटल में कमरा बुक कराया था। रविवार को पैसे देने के बाद वह कमरे में चला गया, लेकिन सोमवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में दिल्ली के एक पर्यटक का शव संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना देकर बताया, नार्थ इस्ट दिल्ली के करावल नगर के हाउस नंबर 14 और गली नंबर 13 निवासी कश्यप (22) ने 20 अप्रैल की रात होटल में कमरा बुक कराया था।
विज्ञापन
रविवार को पैसे देने के बाद कमरे में चला गया, लेकिन सोमवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया। कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह पंखे से लटका था।
विज्ञापन
Dehradun: चूना भट्टा में कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर रह रहे परिवार को बचाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर पंखे से लटके युवक को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा, लकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया, युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।