फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News massive fire broke out in scrap shop in Chuna Bhatta family was saved

Dehradun: कबाड़ी बाजार में भीषण अग्निकांड, गद्दों के गोदाम और फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Mon, 22 Apr 2024 06:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

Dehradun News: जिस दुकान में आग लगी उसके ऊपर एक परिवार भी रहता था। आग लगने की सूचना से वहां अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
Dehradun News massive fire broke out in scrap shop in Chuna Bhatta family was saved
कबाड़ी की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के रायपुर रोड स्थित चूना भट्टा कबाड़ी बाजार में दो दुकानों में अचानक आग लग गई। इनमें एक गद्दों का गोदाम था जबकि दूसरी फर्नीचर की दुकान। आग बुझाने में दमकल विभाग को ओएनजीसी और डीआरडीओ के अग्निशमन विभाग की मदद भी लेनी पड़ी। दमकल की 15 गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से गोदाम और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग और दुकान संचालक आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि चूना भट्टा स्थित कबाड़ी बाजार में इरशाद का गद्दों का गोदाम है। सोमवार शाम करीब तीन बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते दुकान में आग लग गई। थोड़ी देर बाद आग ने पास की दिलशाद की फर्नीचर की दुकान को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी तो आग लगने के करीब सवा घंटे बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जंगलों में लगी आग से झुलसे पहाड़: पिथौरागढ़ में चारों ओर उठा धुआं, लोगों की आंखों में जलन; जानें क्या है कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक दोनों दुकानों में भयंकर आग लग चुकी थी। अग्निशमन विभाग ने अपने करीब आठ टेंडर लगाने के साथ ही ओएनजीसी और डीआरडीओ से एक-एक पानी का टेंडर और टीम बुलाई। करीब पांच घंटे तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान नियंत्रण के लिए पुलिस ने आसपास के कुछ घरों को भी खाली करा दिया था। आग पर काबू पाए जाने तक गोदाम और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया था। इस आग को काबू पाने में अग्निशमन विभाग को 15 से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed