{"_id":"6645dc030b7c68c6e7072a9b","slug":"rishikesh-news-cm-yogi-adityanath-mother-discharged-from-aiims-after-two-days-routine-checkup-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की हालत ठीक, एम्स से मिली छुट्टी, दो दिन से थीं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की हालत ठीक, एम्स से मिली छुट्टी, दो दिन से थीं भर्ती
Thu, 16 May 2024 03:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 May 2024 03:48 PM IST
सार
Rishikesh News: सीएम योगी मां को 14 मई को एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को बृहस्पतिवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है।
विज्ञापन
यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी श्रीमति सावित्री देवी (84) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने बुलाई अहम बैठक, अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रम किए स्थगित
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है। इसलिए उन्हें छुट्टी दे दी गईहै।