फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Boy who came from Indore with his family drowned in Ganga

Rishikesh: परिवार के साथ इंदौर से ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 12 Apr 2024 05:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

Rishikesh News: युवक परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह सच्चाधाम घाट के पास गया था। तभी वह वहां नहाने के दौरान डूब गया।

विज्ञापन
Rishikesh News Boy who came from Indore with his family drowned in Ganga
गंगा में डूबे युवक की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में गंगा में पर्यटकों के डूबने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूब गया। जवान राष्ट्रीय राइफल में तैनात है। वह शादी के बाद परिजनों के साथ घूमने ऋषिकेश आया था। जवान के डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। रात होने के बाद एसडीआरएफ ने सर्च अभियान बंद कर दिया। शनिवार को दोबारा सर्च

विज्ञापन

अभियान चलाया जाएगा। 

एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर के शुभम नगर, निवासी गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर दो बजे वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में सच्चाधाम घाट पर गंगा में नहाने लगा। इस दौरान वह नहाते हुए गंगा में काफी दूर तक चला गया। गंगा की तेज लहरों में फंसने के कारण वह ओझल हो गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91वर्ष की उम्र में निधन, चिपको आंदोलन में निभाई थी अग्रणी भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के जवान के गंगा में डूबने की घटना के बाद परिजनों ने हल्ला मचाया। उसके बाद गंगा में नहा रहे अन्य पर्यटकों ने उसके डूबने की सूचना पुलिस  को दी। तब एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सेना के जवान शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed