फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News 14 year old minor who had come to her grandmother house from Delhi drowned in Ganga

Rishikesh: दिल्ली से नानी के घर आई 14 साल की बच्ची स्नान के दौरान गंगा में डूबी, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Sun, 27 Oct 2024 05:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Oct 2024 05:42 PM IST
सार

Rishikesh News: सुरूचि अपनी नानी के घर आई थी। वह पड़ोस में रहने वाली किशाेरी के साथ गंगा में नहाने गई थी, इसी दौरान वह अचानक बह गई।

विज्ञापन
Rishikesh News 14 year old minor who had come to her grandmother house from Delhi drowned in Ganga
बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से नानी के घर ऋषिकेश आई नाबालिग नाव घाट पर स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम गंगा में नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  दिल्ली के नरेला निवासी सुरूचि(14) पुत्री रणबीर सनी अपनी नानी रेनू पत्नी स्व. अरूण सनी निवासी मायाकुंड के घर आई हुई थी। दोपहर में सुरूचि पड़ोस में रहने वाली नेहा(15) पुत्री जोगिंदर साहनी के साथ नाव घाट के पास गंगा में स्नान के लिए पहुंची। लेकिन इस दौरान सुरूचि तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में ओझल हो गई।
विज्ञापन


Kedarnath By-Election 2024: कांग्रेस ने की प्रत्याशी की घोषणा, मनोज रावत के नाम पर लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी किशोरी सकुशल आई बाहर

नेहा नदी से सकुशल बाहर निकलने में सफल रही। सुरूचि के गंगा में डूबने पर आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। जिस पर त्रिवेणीघाट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान मौके पर पहुंचे।

काफी तलाश के बाद भी किशोरी के नहीं मिलने पर एसडीआरएफ को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम गंगा किशोरी की तलाश के लिए जुटी रही, लेकिन देर शाम तक भी गंगा में डूबी किशोरी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed