Kedarnath By-Election: कांग्रेस हाईकमान ने घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व विधायक मनोज रावत को मैदान में उतारा
Kedarnath By-Election 2024: दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल में भेजे गए नामों पर चर्चा हुई।
विस्तार
केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी हाईकमान ने 13 दावेदारों में से मनोज को प्रत्याशी घोषित किया। सोमवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मनोज रावत नामांकन करेंगे। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता समर्थन में मौजूद रहेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रत्याशी की घोषणा की। मनोज रावत ने पहली बार 2017 में केदारनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद दूसरी बार 2022 विस का चुनाव हार गए। मनोज 12557 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने एक फिर से मनोज पर दांव लगाया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं की पैरवी से मनोज रावत ने टिकट पाने में बाजी मारी।