फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh included in 2800 crore rupees smart city scheme in uttarakhand

2800 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी योजना में ऋषिकेश शामिल, इस तरह से होगा कायाकल्प

Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
सार

  • स्पीकर अग्रवाल ने शहरी विकास विभाग से जाना महत्वाकांक्षी परियोजना का खाका
     

विज्ञापन
Rishikesh included in 2800 crore rupees smart city scheme in uttarakhand
लक्ष्मण झूला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

योग व तीर्थ नगरी ऋषिकेश 2800 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी योजना में शामिल की गई है। इस परियोजना के तहत शहर का पूरी तरह से कायाकल्प हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को यह जानकारी शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने दी। विधानसभा क्षेत्र में नगरीय सुविधाओं में सुधार को लेकर बुलाई गई बैठक में विभागीय अफसरों ने प्रस्तावित योजना का खाका साझा किया।

विज्ञापन


अपर सचिव (शहरी विकास) चंद्रेश यादव ने विस अध्यक्ष को बताया कि इस योजना से ऋ षिकेश के शहरी क्षेत्र, मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला एवं अन्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। यह योजना दो चरणों में प्रस्तावित है। योजना के तहत ऋ षिकेश शहरी क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति, घाटों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, सड़क किनारे नालों का निर्माण, सड़क परिवहन व्यवस्था, जिसमें बस स्टॉप, पार्किंग, फ ुटपाथ के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से योगा सेंटर, मेडिटेशन पार्क, भारतीय संस्कृति पर आधारित म्यूजियम सहित कई अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होने पर शहर और उनके आसपास के इलाकों में पर्याप्त जल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित कुशल शहरी गतिशीलता और सार्वजनिक परिवहन, मजबूत आईटी कनेक्टिविटी और डिजिटलीकरण, सुशासन, विशेष रूप से ई गवर्नेस, सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में जबर्दस्त सुधार होगा। विस अध्यक्ष ने कहा कि एकीकृत शहरी अवसंरचना के लिए एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (शंघाई) 2800 करोड़ रुपये का ऋण देगा। नीति आयोग व अन्य विभागों से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। शासन स्तर पर डीपीआर तैयार करने को लेकर जल्द निर्णय हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार का जताया आभार
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एकीकृत शहरी अवसंरचना परियोजना में ऋषिकेश को शामिल करने पर केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे विश्व प्रसिद्ध ऋषिकेश को योग, अध्यात्म और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed