फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Gangotri highway closed due to debris

टिहरीः मलबा आने से ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बंद, खोलने की कोशिश जारी

Wed, 16 Oct 2019 11:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh Gangotri highway closed due to debris
बंद पड़ा हाईवे - फोटो : अमर उजाला

नरेंद्र नगर कुंजापुरी के पास चट्टान टूटने से ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे आज सुबह से बंद पड़ा है। तड़के चार बजे से रास्ता बंद पड़ा हुआ है। पहाड़ से लगातार मलबा गिरने की वजह से रास्ता खोलने में दिक्कत आ रही है। यहां सड़क मार्ग के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं l मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगी हुई है। सुबह नौ बजे हाईवे कुछ देर के लिए खोला गया था, लेकिन दोबारा मलबा आने की वजह से मार्ग भी बंद हो गया है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन का खतरा

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल बना हुआ है। जगह-जगह कीचड़ होने से वाहनों के आवागमन में खासी मुश्किलें हो रही हैं, जिससे घंटों जाम लग रहा है। साथ ही बांसवाड़ा समेत कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


बीते डेढ़ वर्ष से परियोजना के तहत हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन बीते बरसात से मार्ग की हालत कई जगहों पर दयनीय हो चुकी है। भटवाड़ीसैंण में भूस्खलन के साथ सड़क का पुश्ता भी टूटा हुआ है। बांसवाड़ा में हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा भूस्खलन के कारण अति संवेदनशील बना हुआ है। यहां कई जगहों पर पानी रिस रहा है, जिस कारण कीचड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भीरी, सांकरी, नारायणकोटी, डोलिया मंदिर, चंडिकाधार, जामू नर्सरी और सेरसी में भी राजमार्ग की स्थिति काफी खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कीचड़ और भूस्खलन जोन के सक्रिय होने से स्थिति खतरनाक बनी हुई है। एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मानसून सीजन खत्म होने के बाद अब डेंजर जोन पर प्राथमिकता से सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। साथ ही निकास नाली व पुश्ता निर्माण के साथ चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed