Rishikesh Gangotri Highway: आमसेरा के पास फिसलकर सड़क पर पलटी स्कूटी, पिता और बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत
घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है। स्कूटी संख्या- Uk17 H 5663 चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। इस दौरान आमसेरा के पास पहुंचते ही स्कूटी सड़क पर फिसलकर पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आमसेरा के निकट स्कूटी रपटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। उधर थत्यूड़ थाना क्षेत्र में हुई कार दुर्घटनाग्रस्त में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत: गदेरे में मिले शव, चेहरा देख मची चीख पुकार, दो थे घर के इकलौते चिराग, तस्वीरें
मंगलवार सुबह हडम गांव निवासी रमेशदत्त कोठारी (55) अपने बेटे विकास कोठारी (35) के साथ स्कूटी से हरिद्वार ड्यूटी पर जा रहे थे। हरिद्वार में वे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यरत थे। सुबह करीब आठ बजे आमसेरा में उनकी स्कूटी सड़क पर रपट गई जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी उनके पीछे से चल रही स्कूटी सवार महिला ने 108 को फोन करके दी। सूचना पर नागणी चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विकास कोठारी के सिर पर गंभीर चोट थी जिससे उसका काफी खून बह गया था। जबकि उसके पिता को अंदरूनी चोटें आई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को 108 सेवा से जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने पुलिस ने बताया कि स्कूटी काफी आगे तक डगमगाते हुए गिर गई थी। पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम पसर गया। दो भाइयों में बड़ा शादीशुदा विकास की डेढ़ साल की बेटी है। उसकी पत्नी घर में अपनी सास के साथ रहती है। दुर्घटना के बाद हडम गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सड़क दुर्घटना में महिला डॉक्टर की मौत
ऋषिकेष-बदरीनाथ हाईवे पर नीर गड्डू के पास एक ट्रक ने ऋषिकेश की ओर आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में तैनात बाइक सवार एक महिला डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया, जहां महिला डॉक्टर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एम्स में उपचार के दौरान देहरादून जिले के अजबपुर खुर्द के एचएनबी कॉलोनी के लेन नंबर 55 के मकान नंबर - 1 निवासी डॉ. आरती की मौत हो गई। बाइक चालक राकेश का एम्स में उपचार चल रहा है।
दोनों अस्पताल से छुट्टी के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।