फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: French woman arrested for shooting Adult videos at Laxman Jhula and Hotel

ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला और होटल में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में फ्रांसीसी महिला गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh: French woman arrested for shooting Adult videos at Laxman Jhula and Hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के लक्ष्मणझूला पुल और एक होटल के कमरे में शूट किए एक अश्लील वीडियों के मामले में पुलिस ने एक फ्रांसीसी महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस मामले में स्थानीय सभासद गजेंद्र सजवाण ने थाने में तहरीर दी थी। इसके अलावा कुछ धार्मिक संगठनों और लोगों ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।  प्रभारी थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले में जांच के बाद एक फ्रांसीसी महिला मैरी हेलेन (27) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



महिला अपर तपोवन स्थित होटल में मार्च से रह रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए उसने प्रोफेशनल फोटोग्राफर को पैसे देकर यह वीडियो बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूड फोटोग्राफ भी शूट किए

वीडियो की शूटिंग लक्ष्मणझूला पुल के अलावा होटल के एक कमरे में की गई थी। इसके अलावा कुछ न्यूड फोटोग्राफ शूट किए गए थे, जो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सार्वजनिक किए थे। 

प्रभारी निरीक्षक सकलानी ने बताया कि इस मामले की अग्रिम विवेचना जारी है। जांच के बाद कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इस संबंध में फ्रांस दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed