{"_id":"6a2065466f9da6bf9700a1e5","slug":"rishikesh-cm-dhami-suddenly-reached-the-transit-camp-inspected-arrangements-for-chardham-yatra-registration-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: अचानक ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा पंजीकरण की व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: अचानक ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा पंजीकरण की व्यवस्थाएं परखीं
Wed, 03 Jun 2026 11:04 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:04 PM IST
सार
जब तीर्थयात्री ऋषिकेश में रोके गए थे, तब कुछ अव्यवस्था हो गई थी। अब तीर्थयात्रियों का तुरंत पंजीकरण किया जा रहा है। वहीं, सीएम धामी भी आज ट्रांजिट कैंप पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप में यात्रियों से बात करते सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। तीर्थयात्रियों ने प्रदेश सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रजिस्ट्रेशन कार्यालय पहुंचे। चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद से बातचीत की।
विज्ञापन
Yamunotri Dham: सिंगापुर की बुजुर्ग श्रद्धालु की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत, धाम में अब तक गई 16 की जान
विज्ञापन
प्रेमानंद ने उन्हें बताया कि अब स्थिति सामान्य है। जब तीर्थयात्री ऋषिकेश में रोके गए थे, तब कुछ अव्यवस्था हो गई थी। अब तीर्थयात्रियों का तुरंत पंजीकरण किया जा रहा है। जो तीर्थयात्री आज पंजीकरण करा रहे हैं उन्हें परसों यानी 5 जून दर्शन की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन