{"_id":"66be3ba8d8c3be32a10b27af","slug":"three-more-bodies-found-in-search-operation-on-gaurikund-kedarnath-walking-route-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च अभियान में तीन और शव मिले, अब तक छह लोगों की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च अभियान में तीन और शव मिले, अब तक छह लोगों की हो चुकी मौत
Thu, 15 Aug 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:02 PM IST
सार
संभावना जताई जा रही है कि क्षेत्र में अभी और शव मिल सकते हैं। अभी तीनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान के तहत 15 अगस्त की देर शाम को तीन शव मिले हैं। एनडीआरफ के जवानों ने मलबे से शवों को बरामद किया है। शुक्रवार को शवों की शिनाख्त होने की उम्मीद है। इसके उपरांत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही तीन शव भी बरामद किए गए थे। अब, 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीन शव देर शाम को बरामद हुए थे। कल, शुक्रवार को शवों को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि क्षेत्र में अभी और शव मिल सकते हैं।
विज्ञापन