फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Accident News Dumper filled with sand overturned on road one person died after buried under it

Rishikesh: लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग पर पलटा रेत से भरा डंपर, नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार

Wed, 03 Jan 2024 09:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jan 2024 09:14 PM IST
सार

Rishikesh Accident News: घटना बुधवार शाम करीब 6:45 की बताई जा रही है। डंपर ब्रह्मानंद मोड़ से कैलाश गेट की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
Rishikesh Accident News Dumper filled with sand overturned on road one person died after buried under it
डंपर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित खारास्रोत के पास देर शाम रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही ट्रक पलटकर पास में खड़े एक थ्री व्हीलर टेम्पो के ऊपर गिर गया। हादसा होते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने हाईड्रो की मदद से लोडर वाहन को उठाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम करीब 6:45 की बताई जा रही है। डंपर ब्रह्मानंद मोड़ से कैलाश गेट की ओर जा रहा था। इस दौरान पीडब्लूडी तिराहे पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि हादसे के वक्त गनीमत रही कि टैंपो में इस दौरान कोई सवारी नहीं थी। पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए जिलों को जारी किए गए 135 लाख, मुख्य सचिव ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लगा जाम

डंपर पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशकत के बाद यातायात को सुचारू कराया। 

भगवान बन कर आए फेरू भाई

टैंपो चालक रवि गोस्वामी के लिए टैंपो एसोसिएशन के पूर्व प्रधान फेरू भाई भगवान बन कर आए। रवि गोस्वामी ने बताया कि वह घटना से कुछ समय पहले ही सवारियों को छोड़ कर खाली टैंपो में बैठा हुआ था। इसी दौरान पूर्व प्रधान फेरू भाई आए और उन्होंने उससे राम झूला स्थित एसोसिएशन के स्टैंड चलने को कहा। जिस पर रवि गोस्वामी ने मना कर दिया। फिर फेरू भाई ने रवि को अपनी स्कूटी दी और उसे स्टैंड भेज दिया। फेरू स्वयं किसी दूसरे ऑटो से स्टैंड पहुंचे। रवि और फेरू भाई के स्टैंड पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed