फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rishi Ganga freezes in Badrinath possibility of rain and snowfall in hilly areas Today Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ में जम गई ऋषि गंगा, पर्वतीय इलाकों में रविवार को बारिश-बर्फबारी की संभावना

Sat, 13 Dec 2025 09:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Dec 2025 09:09 PM IST
सार

बदरीनाथ में ऋषि गंगा जम गई। पर्वतीय इलाकों में कल रविवार को बारिश-बर्फबारी की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

विज्ञापन
Rishi Ganga freezes in Badrinath possibility of rain and snowfall in hilly areas Today Uttarakhand Weather
 बदरीनाथ में जम गई ऋषि गंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश नहीं होने से यहां रात को जमकर पाला गिर रहा है। इससे धाम का तापमान माइनस आठ से दस डिग्री तक पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि धाम में बहने वाले नदी नाले जम गए हैं। बदरीनाथ में ऋषि गंगा झरने के रूप में बहती है, ठंड में झरना पहाड़ी पर ही जमकर बर्फ बन गया है।

विज्ञापन

कपाट बंद होने के बाद से बदरीनाथ में आवाजाही बंद है। धाम में वर्तमान में सुरक्षा बल, बीकेटीसी के कुछ कर्मचारी और मास्टर प्लान के कार्य में लगे मजदूर ही रह रहे हैं। बारिश नहीं होने से पूरे क्षेत्र में कोरी ठंड पड़ रही है और रात को जमकर पाला गिर रहा है। तापमान में लगातार गिरावट होने से धाम में नदी नाले जम रहे हैं। ऋषि गंगा का पानी पहाड़ी पर झरनके की आकृति में जम गया है। धाम में बहने वाले अन्य छोटे नाले भी जम रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: बर्फबारी के बाद हिमस्खलन पर कैमरों से रहेगी नजर, रैणी आपदा से लिया कंपनी ने सबक, नियमित होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

आज बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि प्रदेश के 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed