फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   richman on income tax radar

अब आयकर के रडार पर होंगे हर गली-मोहल्लों के रईस

Fri, 14 Jul 2017 10:14 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Jul 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
richman on income tax radar
income tax department

गली मोहल्लों के रईस अब आयकर विभाग के रडार पर हैं। खुफिया विभाग ऐसे रईसों के बारे में जानकारी जुटा रहा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में नए करदाताओं की पहचान पर काम तेज कर दिया है। इसके तहत बैंक के लेन-देन की जांच की जा रही है। साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो की मदद भी ली जा रही है।

आयकर विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हर साल काफी कम लोग ही टैक्स अदा करते हैं। आयकर विभाग इसके लिए कवायद करता रहा है लेकिन नतीजे सकारात्मक नहीं आए। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने इस साल योजना में बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन

गली-मोहल्ले के अमीरों पर आयकर विभाग कसेगा शिकंजा

richman on income tax radar
Demo pic

नए निर्देशों के तहत अब हर गली-मोहल्ले के अमीरों पर आयकर विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। इसके लिए खुफिया विभाग (इंटेलीजेंस ब्यूरो) की मदद ली जा रही है।

खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आयकर की टीम कार्रवाई करेगी। इसके अलावा बीते वित्तीय वर्ष में बैंकों में जमा हुई रकम, खातों से होने वाले लेन-देन, जमीनों की खरीद फरोख्त के रिकॉर्ड को खंगालकर आयकर विभाग नए करदाताओं की तलाश कर रहा है। एक आयकर अधिकारी ने बताया कि नए करदाताओं की पहचान के लिए बाजारों में व्यापारियों की एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन की भी मदद ली जाएगी।

जमीन की रजिस्ट्री वाले ऑफिसों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत जिन लोगों ने जानकारी छिपाई है, उनकी जांच भी की जा रही है। आयकर विभाग ने रीजन के हिसाब से अलग रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed