{"_id":"64d3f67824483581e6043b1c","slug":"review-officer-committed-suicide-by-hanging-from-the-fan-dehradun-news-c-5-drn1005-219960-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: समीक्षा अधिकारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: समीक्षा अधिकारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन
सचिवालय में तैनात एक समीक्षा अधिकारी ने घर में पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना प्रभारी क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा ने बताया, बुधवार को सुबह चार बजे सूचना मिली कि लेन नंबर 11 सोसाइटी एरिया क्लेमेंटटाउन में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र सिंह शाही (34) के रूप में हुई।
वीरेंद्र सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे और वह मूल रूप से ग्राम भैंसकोट मुनस्यारी, पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। देहरादून में वह पत्नी और तीन-चार साल की बेटी के साथ रहते थे। एसओ ने बताया, रिपोर्ट में लटकने से ही मौत होना आया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।