{"_id":"5d19c64a8ebc3e3cb16c7419","slug":"return-to-gst-will-be-easy-trial-from-first-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में रिटर्न भरना होगा आसान, आज से ट्रायल, लेकिन अक्तूबर माह से मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में रिटर्न भरना होगा आसान, आज से ट्रायल, लेकिन अक्तूबर माह से मिलेगी सुविधा
Mon, 01 Jul 2019 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल एवं सेवा कर(जीएसटी) में पंजीकृत व्यापारियों को रिटर्न भरने में आसानी होगी। जीएसटी परिषद की ओर से एक जुलाई से सहज पोर्टल का ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल सफल रहने के बाद इसे अक्तूबर माह से शुरू किया जा सकेगा। इससे छोटे व्यापारी आसानी से अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे।
विज्ञापन
एक जुलाई को जीएसटी प्रणाली को दो साल पूरे हो रहे हैं। लेकिन अभी तक रिटर्न फाइल करने में खासतौर पर छोटे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी तक व्यापारियों को तीन तरह की रिटर्न फाइल करनी होती है। जिसके लिए आनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने में काफी समय लगने के साथ ही माल के क्रय-विक्रय का पूरा ब्योरा देना पड़ता है। व्यापारियों की इस दिक्कत को देखते हुए जीएसटी परिषद ने सहज पोर्टल तैयार किया है।
विज्ञापन
इससे व्यापारियों को एक ही रिटर्न फाइल करनी होगी। एक जुलाई सोमवार से इस पोर्टल का ट्रायल शुरू हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा है तो व्यापारियों को अक्तूबर माह से रिटर्न भरने में आसानी होगी। अपर आयुक्त राज्य कर पीयूष कुमार ने बताया कि एक जुलाई से केंद्र सरकार सहज पोर्टल का ट्रायल शुरू करेगी। जिससे छोटे व्यापारियों को एक ही रिटर्न फाइल करनी पड़ेगी। जबकि अभी तक व्यापारियों को तीन-तीन रिटर्न भरनी पड़ती है।
विज्ञापन