{"_id":"610466498ebc3e17865bc936","slug":"result-of-some-children-stuck-due-to-giving-wrong-information-city-news-drn386065922","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 2021: गलत जानकारी देने से अटक गया कुछ बच्चों का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 2021: गलत जानकारी देने से अटक गया कुछ बच्चों का रिजल्ट
Sat, 31 Jul 2021 12:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:13 PM IST
सार
कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार बोर्ड परिक्षाओं को रद्द किया गया था।
विज्ञापन
CBSE BOARD 12 RESULT DECLARED
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, लेकिन पोर्टल पर गलत जानकारी देने के चलते कुछ विद्यालयों के छात्रों का रिजल्ट अटक गया है। सही जानकारी मिलने के एक सप्ताह बाद ऐसे छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार बोर्ड परिक्षाओं को रद्द किया गया था। बोर्ड ने छात्रों का रिजल्ट 30, 30 और 40 के फॉर्मूले पर तय किया, लेकिन बोर्ड के पोर्टल पर बच्चे से जुड़ी जानकारी जैसे रॉल नंबर, नाम, जन्म तिथि, जिला या राष्ट्रीय स्तर का डाटा या विषयवार नंबर गलत भरने पर बोर्ड की ओर से उन सभी छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शहर के ऐसे कुछ स्कूल हैं जिसमें पांच, सात, 11, 15 बच्चों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इससे परेशान स्कूल प्रबंधकों ने सीबीएसई के कार्यालय से भी संपर्क किया।
विज्ञापन
छोटी सी गलती को भी ऑनलाइन पोर्टल पर पकड़ लिया जाता है। ऐसे में छात्रों के हितों को देखते हुए ही कुछ बच्चों के रिजल्ट को रोका गया है। इन बच्चों के परिणाम को सही कर एक सप्ताह में बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस संबंध में छूटे हुए स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।
- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई