फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Restrictive drug trafficker arrested

प्रतिबंधित दवाओं का तस्कर गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Restrictive drug trafficker arrested
सहसपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल और सिरप की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके पास से 1200 कैप्सूल और 98 शीशी सिरप बरामद हुई।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की रात को पुलिसकर्मी सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के निर्देशन में चेकिंग पर थे। इस दौरान उन्हें एक स्कूटी सवार युवक दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देख वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सिंघनीवाला तिराहा पर रोक लिया। उसके पास से कैप्सूल और सिरप बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान दर्शन माशि पुत्र विश्वास माशि निवासी पुवाया थाना शहजानपुर जिला शहजानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वर्तमान में वह ब्राह्मणवाला थाना पटेलनगर में किराए के मकान में रह रहा था। वह इंटर पास है। प्रतिबंधित दवाओं को वह नशे के लिए सेलाकुई और आसपास के क्षेत्र में छात्रों और मजदूरों को सप्लाई करता था। कुछ माह से वह क्षेत्र में सक्रिय था। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी कहां से इतनी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं लेकर आया। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed