फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Resolve to preserve Jaunsari culture

Dehradun News: जौनसारी संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

Sun, 11 Jun 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Resolve to preserve Jaunsari culture
खत सैली कर्मचारी समिति का द्वितीय मिलन समारोह रामताल गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। खत के सभी 25 गांवों से कर्मचारी परिवार समेत समारोह में शामिल हुए। सभी ने जौनसारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। महिलाओं और पुरुषों ने लोक गीत हारुल, जैन्ता, रासो, जंगाबाजी आदि का प्रस्तुति दी। खत के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अतर सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी मेल मिलाप के साथ ही कर्मचारियों को पैतृक गांव आने का मौका मिलता है। वर्ष 2024 में चालदा महाराज के दोहा आगमन पर भी चर्चा की गई। माख्टी गांव के कर्मचारियों ने 5.34 लाख और संवाई गांव के कर्मचारियों ने 6.66 लाख की धनराशि का चेक चालदा महासू मंदिर समिति सैली को सौंपा।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान, कुर्सी दौड़, जंगा बाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सामान्य ज्ञान में निखिल चौहान, दिशा चौहान सयुंक्त रूप से प्रथम, अभिषेक चौहान, अनमोल चौहान द्वितीय और ऋषभ चौहान तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में स्वर्णिम चौहान प्रथम, जुबिन चौहान द्वितीय स्थान पर रहे। जंगबाजी में माख्टी ने हयोऊ को हराया। सभी विजेताओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। खत सैली के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर, सचिव श्याम सिंह चौहान, इंजीनियर केसर सिंह चौहान, उदय सिंह राणा, चमन सिंह चौहान, विपिन शर्मा, राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed