फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Residents of the residential society in Mayur Vihar are troubled by the builder's arbitrariness

Dehradun News: बिल्डर की मनमानी से मयूर विहार में आवासीय सोसाइटी के लोग परेशान

Sat, 11 Jan 2025 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Residents of the residential society in Mayur Vihar are troubled by the builder's arbitrariness
I
विज्ञापन

II- एक रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मेंटेनेंस शुल्क में 33 प्रतिशत की वृद्धि
I
I
I
Iमयूर विहार स्थित आवासीय काॅलोनी के निवासियों ने बिल्डर पर मनमाने ढंग से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया है। कहा कि बिल्डर ने जनवरी 2025 से एक रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मेंटेनेंस शुल्क में लगभग 33 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो सोसाइटी निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। मासिक मेंटेनेंस का भी कोई स्पष्ट ब्रेकअप नहीं दिया गया है।

I
Iकहा कि सोसाइटी की स्थिति बदहाल है। कई जरूरी काम अधूरे पड़े हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आशुतोष थपलियाल की अगुवाई में निवासियों ने बिल्डर की कार्यप्रणाली का कड़ा विरोध किया। स्थानीय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की अपील की गई है। कहा, एसटीपी प्लांट और डीजी सेट को ठीक तरह से संचालित करने की मांग भी वह लोग लगातार उठा रहे हैं। इस पर सुनवाई नहीं हो रही है। पिछली दीवार महीनों से टूटी हुई है। इसे अस्थाई पिलर के सहारे खड़ा रखा गया है। बेसमेंट का फर्श अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अर्थिंग का काम भी नहीं किया गया है। ऊपरी मंजिलों में बड़ी दरारें आ गई हैं, क्योंकि छत की ग्राउटिंग और सीलिंग का काम सही तरीके से नहीं कराया गया। इसके बावजूद बिल्डर निवासियों पर दबाव बना रहा है कि वे शून्य शेष राशि के साथ सोसाइटी का अधिग्रहण स्वीकार कर लें।I
विज्ञापन

अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद

अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed