फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Residential hut burnt to ashes in Jakhnog Bhistau Raita Danda

Dehradun News: जखनोग भिस्तौ रयता डंडा में आवासीय छानी जलकर राख

Sat, 01 Jun 2024 05:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Residential hut burnt to ashes in Jakhnog Bhistau Raita Danda
रिवर रेंज कालसी के जखनोग भिस्तौ रयता डंडा में शुक्रवार को दोपहर दो बजे आग भड़क गई। इसकी चपेट में आने से खुशीराम सेमवाल की छानी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पास के रमेश सेमवाल की छानी को बचा लिया। वहीं, दूसरी ओर झुलका डांडा व एनएच मसूरी चकराता रोड नागथात बैराट खाई के जंगल में बृहस्पतिवार से लगी आग पर शुक्रवार को भी काबू नहीं पाया जा सका। संरक्षित प्रजाति के बान, बुरांस, देवदार के पेड़ों को आग से नुकसान पहुंच रहा है। चकराता वन प्रभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीमें लगी हुई हैं। आग पर जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed