{"_id":"64f8d9fe761ea8ea3d02e136","slug":"reserve-isolation-wards-in-private-hospitals-dm-dehradun-news-c-5-drn1005-239268-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड आरक्षित करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड आरक्षित करें : डीएम
विज्ञापन
डीएम सोनिका ने जिले के विभिन्न अस्पतालों में डेंगू से निपटने के इंतजामों का जायजा लेकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने जिला चिकित्सालय, गांधी शताब्दी, दून मेडिकल कॉलेज, सीएमआई, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, कनिष्क अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा, सभी निजी चिकित्सालय में डेंगू वार्ड आरक्षित किए जाएं और सूचना पट पर बेड की स्थिति दर्शाई जाए।
उन्होंने कोरोनेशन एवं गांधी शताब्दी के निरीक्षण के दौरान बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। गांधी शताब्दी में डेंगू वार्ड के बेड खाली थे, इस पर जिलाधिकारी ने मरीजों को गांधी शताब्दी अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डेंगू पीड़ितों का हाल-चाल भी जाना और तीमारदारों से पूछा कि किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। डीएम ने दून मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध ब्लड, प्लेटलेट्स की जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह जानकारी ब्लड बैंक के बाहर एलईडी बोर्ड पर भी प्रसारित की जाए। इसके अलावा काउंसलर बिठाने के भी निर्देश दिए। प्लेटलेट्स 10 हजार से कम आने पर दूसरी लैब से क्रॉस चेक करवाने को कहा। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के डॉक्टरों को निर्देश दिए की वार्ड में राउंड करें और 24 घंटे सैंपलिंग की जाए।