फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Research in Ayurveda on cancer blood pressure and sugar disease will be done soon

उत्तराखंड: अब आयुर्वेद चिकित्सा में होगा कैंसर, ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारियों पर शोध

Sat, 28 Sep 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Sep 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Research in Ayurveda on cancer blood pressure and sugar disease will be done soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में आयुर्वेद चिकित्सा में कैंसर, मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों पर शोध किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय को निर्देश दिए है। वहीं, सरकार ने कोटद्वार के चरकडांडा में आयुर्वेद शोध संस्थान में वैज्ञानिकों के पद सृजित कर दिए हैं।

विज्ञापन


जल्द ही इस संस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पर काम शुरू होने की संभावना है। प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए आयुष मिशन के तहत चरकडांडा में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संस्थान के लिए केंद्र की ओर से बजट दिया जा रहा है। इस संस्थान के लिए वैज्ञानिकों के पद सृजित कर दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि जल्द ही संस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पर काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए सरकार ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय को कैंसर, मधुमेह, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों पर शोध करने को कहा है।

इसके लिए अलग-अलग बीमारियों पर शोध करने के लिए प्रोफेसरों को जिम्मेदारी देने के लिए भी कहा है। सरकार का मकसद है कि प्रदेश में जिस प्रकार से मरीजों को ऐलोपैथिक में इलाज की सुविधा मिल रही है। उसी तरह आयुर्वेद में बीमारियों के इलाज क सुविधा मिले।

प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देश दिए गए हैं कि कैंसर, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर व अन्य बीमारियों पर शोध किया जाए। जिससे गांव-गांव में भी लोगों को आयुर्वेद से इलाज कराने की सुविधा मिल सके। चरकडांडा आयुर्वेद शोध संस्थान में वैज्ञानिकों के पद सृजित कर दिए हैं। जल्द ही यह संस्थान काम करना शुरू करेगा।
- डॉ. हरक सिंह रावत, आयुष मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed