{"_id":"5f7cc9678ebc3e9b987d72c3","slug":"rescue-team-caught-five-snakes-including-dragon-and-two-cobras-city-news-drn358270031","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्क्यू टीम ने अजगर, दो कोबरा समेत पांच सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्क्यू टीम ने अजगर, दो कोबरा समेत पांच सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Wed, 07 Oct 2020 10:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी व आसपास के इलाकों में अजगर, कोबरा समेत खतरनाक सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को अलग-अलग इलाकों से अजगर, दो कोबरा समेत पांच सांप पकड़े और बाद मेें उन्हें जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी के मुताबिक बालावाला निवासी प्रदीप बर्मन के ट्यूबवेल में भारी-भरकम अजगर घुस गया था। घटना की जानकारी वन विभाग रेस्क्यू टीम को दी गई तो रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद अजगर को काबू किया।
विज्ञापन
दूसरी घटना के मुताबिक रायपुर निवासी सुमित गोस्वामी के घर में कोबरा सांप घुसा था। रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ कर जंगल छोड़ा। इसके बाद बालावाला क्षेत्र की एक दुकान में कोबरा होने की जानकारी मिली। टीम ने यहां से भी सांप पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। इसके अलावा मालसी गांव से रैट स्नेक, त्रिंकेट सांप पकड़े।
विज्ञापन