{"_id":"63ce3b21692a033cd22e706a","slug":"republic-day-parade-uttarakhand-chholia-dance-will-be-seen-with-tableau-read-more-updates-in-hindi-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा उत्तराखंड का छोलिया नृत्य, जानें इस बार कैसी होगी राज्य की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा उत्तराखंड का छोलिया नृत्य, जानें इस बार कैसी होगी राज्य की झांकी
Mon, 23 Jan 2023 02:31 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 23 Jan 2023 02:31 PM IST
सार
सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के नेतृत्व में उत्तराखंड से 18 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहे हैं। झांकी के अग्र व मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर के अलावा राज्य में पाए जाने वाली विभिन्न पक्षियां, पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह और देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
छोलिया नृत्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी के साथ कुमाऊं का पारंपरिक छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दिखेगी। इस बार राज्य की झांकी मानसखंड पर तैयार की गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय रंगशाला शिविर नई दिल्ली में राज्य के कलाकारों ने उत्तराखंड की पांरपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसके अलावा 16 राज्यों के कलाकारों ने अपने प्रदेश की झांकी के साथ पांरपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी गई। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड से 18 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
झांकी के अग्र व मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर के अलावा राज्य में पाए जाने वाली विभिन्न पक्षियां, पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह और देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा। प्रसिद्ध लोक कला ऐपण काे भी झांकी के मॉडल में शामिल किया गया।
विज्ञापन
मानसखंड सबके लिए रहेगा आकर्षण का केंद्र
चौहान ने बताया कि कर्तव्य पथ पर इस बार उत्तराखंड की झांकी मानसखंड सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। केदारनाथ व बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Haridwar: साहब कैसे करें बेटी की शादी...पलभर में बदल गई कई लोगों की जिंदगी, कोतवाली में पीड़ितों की आपबीती
गणतंत्र दिवस परेड के माध्यम से देश-विदेश के लोग मानसखंड के साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति से भी परिचित होंगे। राज्य की झांकी का निर्माण स्मार्ट ग्राफ आर्ट एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सिद्धेश्वर कानूगा द्वारा किया जा रहा है।