फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2025 Uttarakhand Police 53 employees including IG Kewal Khurana will be honored

Republic Day: आईजी केवल खुराना समेत उत्तराखंड पुलिस के 53 कर्मचारी होंगे सम्मानित, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri, 24 Jan 2025 09:09 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jan 2025 09:09 PM IST
सार

Republic Day 2025: इस साल पहली बार पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सेवा और विशिष्ट कार्य के आधार पर गोल्ड और सिल्वर भी पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Republic Day 2025 Uttarakhand Police 53 employees including IG Kewal Khurana will be honored
गणतंत्र दिवस 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर आईजी केवल खुराना समेत 53 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य के लिए) और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किए जाएंगे। आईजी खुराना को नए आपराधिक कानूनों की ट्रेनिंग और क्रियान्वयन के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा एसएसपी देहरादून अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोबाल समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल पदक दिया जाएगा। इस साल पहली बार पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सेवा और विशिष्ट कार्य के आधार पर गोल्ड और सिल्वर भी पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा। इसमें बीते वर्ष देहरादून और हरिद्वार में हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं के खुलासे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


Republic Day: कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड की ये खास झांकी, पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति भी देंगे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सम्मान

राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य लिए)

- केवल खुराना, आईजी ट्रेनिंग
- अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
- परमेंद्र डोबाल, एसएसपी हरिद्वार
- सुरजीत सिंह पंवार, एएसपी 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- लोकजीत सिंह, एएसपी हरिद्वार
- दीपक सिंह पंवार, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
- ज्योति कन्याल, एसआई, देहरादून
- प्रमोद कुमार उनियाल, एएसआई, उत्तरकाशी

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर)
- प्रदीप कुमार राय, एसपी इंटेलीजेंस
- राकेश रावत, डीएसपी, हरिद्वार
- बिपेंद्र सिंह, डीएसपी, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार
- उमादत्त सेमवाल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, टिहरी गढ़वाल
- कुंवर सिंह रावत, इंस्पेक्टर, पिथौरागढ़
- जगत सिंह बिष्ट, एसआई एमटी, देहरादून
- विजय लक्ष्मी जुयाल, एसआई, पुलिस मुख्यालय
- राजेंद्र सिंह, प्लाटून कमांडर, 31वीं वाहिनी पीएसी
- सुरेश लाल स्नेही, एएसआई, सीआईडी, देहरादून
- साधना, हेड कांस्टेबल, नैनीताल

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (विशिष्ट कार्य के लिए )
- कमल कुमार लुंठी, एसएचओ पटेलनगर, देहरादून
- प्रकाश शाह, एसआई, एएनटीएफ देहरादून
- निदेश कुमार, एसआईजी, मंगलौर, हरिद्वार
- नरेश चौहान, इंस्पेक्टर, ऊधमसिंह नगर
- नरेश सिंह, एसओ बहादराबाद, हरिद्वार

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (सेवा के आधार पर)
- कृष्ण कुमार वीके, आईजी इंटेलीजेंस
- कमलेश पंत, डीएसपी, सचिवालय व विधानसभा सुरक्षा
- अनिल मनराल, डीएसपी, विजिलेंस, हल्द्वानी
- बिरेंद्र सिंह कठैत, कंपनी कमांडर, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- महेश चंद्र, अग्निशमन अधिकारी, अल्मोड़ा
- जीवन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर, विजिलेंस
- बालम सिंह बजेली, कंपनी कमांडर, एसडीआरएफ बटालियन,
- नीरज यादव, इंस्पेक्टर, इंटेलीजेंस
- शेर बहादुर, इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस, हल्द्वानी
- मंगल सिंह नेगी, एसआई, पिथौरागढ़
- अरुण कुमार पांडेय, एसआई, इंटेलीजेंस, उत्तरकाशी
- सुरेंद्र सिंह राणा, एसआई एमटी, पुलिस मुख्यालय
- पुष्पा रौतेला, एसआई यातायात पुलिस
-चं द्र प्रकाश सिंह, एएसआई, नैनीताल
- जसवंत सिंह, अपर गुल्मनायक, पीटीसी नरेंद्र नगर
- सुशील कुमार, एएसआई, जीआरपी
- मोहिनी देवी, एएसआई, हरिद्वार
- उमेश चंद्र देवराड़ी, सहायक दरोगा, पुलिस मुख्यालय देहरादून
- सुंदर सिंह, फायर सर्विस चालक, ऊधमसिंहनगर
- ललित प्रसाद, कांस्टेबल, आईआरबी रामनगर

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य के लिए )
- अजय गणपति कुंभार, एसपी, चंपावत
- लक्ष्मण सिंह नेगी, इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस, देहरादून
- त्रिभुवन रौतेला, इंस्पेक्टर, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून
- देवेश खुगसाल, एसआई चौकी प्रभारी आईएसबीटी
- प्रद्युम्न सिंह नेगी, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
- अमनदीप सिंह, एसआई चमोली
- विकास कुमार सैनी, हेड कांस्टेबल, टिहरी गढ़वाल
- प्रदीप सिंह मेहता, कांस्टेबल, एसडीआरएफ
- पंकज बिष्ट, कांस्टेबल, पीटीसी नरेंद्र नगर
- वसीम अकरम, कांस्टेबल, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed