फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2024 Tiranga Yatra will be taken out in all districts over state school students will participate

Republic Day 2024: प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Thu, 25 Jan 2024 07:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jan 2024 07:17 PM IST
सार

Republic Day 2024: तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2024 Tiranga Yatra will be taken out in all districts over state school students will participate
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के सभी जनपद एवं विकासखंड स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा तिरंगा यात्रा में विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, आज निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


Pariksha Pe Charcha: स्कूलों में 29 को होगा प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का प्रसारण, बनेंगे सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, यात्रा में विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है।

बताया, तिरंगा यात्रा जिला व ब्लॉक मुख्यालय से एक किमी के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। यात्रा में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों की धुन संग आजादी के लिए शहादत देने वाले अमर शहीदों को याद करेंगे। विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed