फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2023 Checking will be done with metal detector at venue IG Range gave instructions Dehradun

Republic Day 2023: आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर से हाेगी चेकिंग, आईजी रेंज ने सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Sun, 22 Jan 2023 03:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Jan 2023 03:24 PM IST
सार

आईजी गढ़वाल रेंज ने कहा कि रेलेव स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों आदि पर पुलिस का कड़ा पहरा होना चाहिए। दिन और रात में लगातार गश्त की जाए। चेक पाेस्ट पर चेकिंग के साथ संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जाए।

विज्ञापन
Republic Day 2023 Checking will be done with metal detector at venue IG Range gave instructions Dehradun
तिरंगा - फोटो : i stock

विस्तार

आईजी गढ़वाल रेंज ने सभी जिलों को आगामी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन मौजूद होने चाहिए। शहर और देहात क्षेत्र में अभी से ही सघन चेकिंग शुरू कर दी जाए। भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय करने के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।

विज्ञापन

आईजी रेंज ने शनिवार को सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। उन्होंने कहा कि रेलेव स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों आदि पर पुलिस का कड़ा पहरा होना चाहिए। दिन और रात में लगातार गश्त की जाए। चेक पाेस्ट पर चेकिंग के साथ संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जाए। पुलिस अधिकारियों को चाहिए कि वह अपने अधीनस्थों से लगातार संवाद बनाएं। ताकि, पल-पल की जानकारी साझा की जा सके।

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एलआईयू को सक्रिय रखने और जिलों में महत्वपूर्ण संस्थानों, स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों, उनमें शामिल होने वाले मेहमानों की सूची पहले ही तैयार करने को कहा। महत्वपूर्ण स्थानों पर मेटल डिटेक्टर व एंटी सबोटाज चेकिंग की कार्रवाई को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Joshimath: होटलों को ढहाने की कार्रवाई जारी, असुरक्षित भवनों के ध्वस्तीकरण पर अड़े मनोहरबाग वार्ड के प्रभावित


आईजी ने कहा कि हर साल स्कूलों, राजकीय कार्यालयों आदि में ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रम होते हैं। इन आयोजन स्थलों में कितनी भीड़ आने वाली है, इसका आकलन समय से कर लिया जाए। ताकि, यहां समुचित सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध पहले ही पूरे कर लिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed