{"_id":"600b10f78ebc3e2e7d638695","slug":"republic-day-2021-police-released-route-plan-for-parade-in-dehradun-on-26-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2021: देहरादून में 26 जनवरी को परेड के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, यहां पढ़ें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2021: देहरादून में 26 जनवरी को परेड के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, यहां पढ़ें...
Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। जबकि, पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शहर में निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें।
विज्ञापन
यह रहेगा रूट प्लान
- परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी वीआईपीईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहे से कॉन्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने ओर वीवीआईपी द्वार (गेट नं-1) से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
- परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरा मिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस के साथ ही परेड देखने आने वाले समस्त नागरिक अपने वाहन आईटीडीए ऑडिटोरियम व मंगला देवी इंटर कॉलेज में वाहन पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के प्रवेश द्वार (गेट नं-2 व 3) से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
पार्किंग की व्यवस्था
- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
- समस्त दोपहिया वाहन फॉरेस्ट कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
- राजपुर रोड से परेड में प्रतिभाग करने वाले और दर्शकों के वाहन सेंट जोजफ्स एकेडमी के बाहर सुभाष रोड पर एक ओर पार्क होंगे।
विक्रमों के लिए यह रहेगा रूट
- दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
- तीन नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक होते हुए एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
- पांच नंबर रूट (आईएसबीटी रूट) व आठ नंबर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
- राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार से वापस राजपुर रोड भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए रूट प्लान
- राजपुर रोड की ओर जाने वालीं सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
- आईएसबीटी की ओर से आने वालीं सिटी बसें तहसील चौक से वापस भेजी जाएंगी।
- रायपुर रोड से आने वालीं सिटी बसें सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजी जाएंगी।
यहां रहेंगे बैरियर
- परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आउटर-इनर बैरियर व्यवस्था रहेगी।
- ईसी रोड, सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहे से केवल वीआईपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।