फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2021 in Uttarakhand: CM Trivendra singh rawat will Attend Republic Day Program in dehradun parade Ground

Republic Day 2021 in Uttarakhand: परेड मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल करेंगीं ध्वजारोहण, सीएम भी रहेंगे मौजूद

Mon, 25 Jan 2021 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 in Uttarakhand: CM Trivendra singh rawat will Attend Republic Day Program in dehradun parade Ground
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का एक उत्सव है। 

विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले वह मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराएंगे। फिर वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से वह परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। वह भारत विकास परिषद के सामूहिक वंदेमातरम गायन में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब आंबेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। तब से यह अनूठा संविधान हमारे राष्ट्र को गौरव के शिखर तक ले जाने में निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Republic Day 2021: उत्तराखंड में आईजी दीपम सेठ और एसपी सीबीआई प्रसन्ना कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। इसके साथ ही यह एक अवसर है जब हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश के साथ ही हमारा प्रदेश भी निरंतर विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। हमने राज्य के विकास और पारदर्शी शासन पर फोकस किया है।

हमारी सरकार ने ‘बातें कम, काम ज्यादा’ के मूलमंत्र को अपनाते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से लेकर डोबराचांठी पुल, जानकीपुल समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं के लोकार्पण किए गए हैं। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां बनाई गईं। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार और मुख्यमंत्री स्वरोजगार जैसी योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मुहैया करवाए गए। 

राज्यपाल करेंगीं ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को परेड मैदान में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ध्वजारोहण करेंगीं। आयोजन संबंधी सभी तैयारियां सोमवार रात को पूरी कर ली गईं। इसके पहले दिन में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।  

जिलाधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि परेड में इस बार उद्यान विभाग, एमडीडीए, एसडीआरएफ, स्मार्ट सिटी, आईसीडीएस, उरेडा, एनआरएलएम, उद्योग, स्वास्थ्य आदि विभागों की झांकियां रहेंगी। कार्यक्रम में इस वर्ष फ्रंट लाइन कोविड वर्कर्स को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

सेना, पीएससी, पुलिस और होमगार्ड की रैतिक परेड भी होगी। इस दौरान संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल संस्कृति विभाग की ओर से ही प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन में ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ही दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रति अपने साथ लेकर आनी होगी। डीएम ने सभी दर्शकों से कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के सुरक्षा मानकों, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का ध्यान रखने की अपील की है। 

गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखेगा खुखरी नृत्य

गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में इस बार खुखरी नृत्य देखने को नहीं मिलेगा। कोरोना के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से खुखरी नृत्य के लिए बच्चों को आमंतित्र नहीं किया गया है। बीते दो साल से गणतंत्र दिवस होने वाले समारोह में गोरखा मिलिट्री स्कूल के बच्चे खुखरी नृत्य की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध करते थे। 

परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस के समारोह में खुखरी नृत्य करने के लिए संस्कृति विभाग की ओर से गोरखाली सुधार सभा को जिम्मा सौंपा जाता था। सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में खुखरी नृत्य को शामिल कर सरकार की ओर से गोरखा समुदाय के लोगों को सम्मान देने का काम किया गया था, लेकिन कोरोनाकाल में सुरक्षा को देखते हुए सरकार की ओर से हम सब के हक में फैसला लिया है।

बताया कि खुखरी नृत्य के लिए गोरखा मिलिट्री स्कूल के बच्चे कुछ दिन पहले से ही रिहर्सल करने लगते थे। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना से जल्द निपटने के लिए हमें सरकार और प्रशासन का सहयोग करना होगा।

परेड में सामाजिक दूरी का रखा जाएगा ध्यान
हरिद्वार पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में हर व्यक्ति को सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। वहीं परेड में हिस्सा लेने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही मेहमानों के लिए भी मुंह पर मास्क लगाकर जाना अनिवार्य होगा। परेड के मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में परेड का आगमन सुबह 10.40 बजे होगा। जबकि परेड कमांडर 10 बजकर 45 मिनट पर अपना भार ग्रहण करेंगे। इसके बाद 10.50 पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आगमन होगा। 10 बजकर 55 मिनट पर जिलाधिकारी पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। 11 बजे मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आगमन होगा और वह परेड का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद परेड सलामी मंच से गुजरेगी और मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। 11 बजकर 47 मिनट पर मुख्य अतिथि भाषण देंगे और इसके बार रंगारंग कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि परेड देखने के लिए आने वाली आम जनता के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का ध्यान भी विशेष रूप से रखा जाएगा। 

घर-घर जाकर सम्मानित किए गए शहीद सेनानियों व आंदोलनकारियों के परिजन

देहरादून जिला प्रशासन ने सोमवार को घर-घर जाकर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया। कोरोना के चलते इस बार परेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम में इन लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को घर पर ही शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अलग-अलग टीमों ने कालिदास रोड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ओम कुमारी, यमुना कॉलोनी निवासी राम प्रताप बहुगुणा, शास्त्रीनगर निवासी सुंदर लाल बहुगुणा और बारूवाला ग्रांट निवासी साधू सिंह बिष्ट को सम्मानित किया।

इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित हरदेई थापा पत्नी स्व. राम प्रसाद थापा, पंडितवाड़ी, सीमा देवी पत्नी स्व. डिगर सिंह, पौंधा, प्रेमलता शर्मा पत्नी स्व शान्ति नारायण शर्मा, सर्कुलर रोड, रेणुका शर्मा पत्नी स्व. शान्ति नारायण शर्मा सहस्त्रधारा रोड, राजेश्वरी देवी पत्नी स्व. सत्येश्वर शर्मा, त्यागी रोड, पूर्णा देवी पत्नी ज्ञान सिंह, खुड़बुड़ा, अंजना ओबराय पत्नी स्व. ज्ञान प्रकाश ओबराय, रेसकोर्स और लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. शंकर सिंह पंवार, सुमननगर को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सम्मानित होने वालों में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित धर्म सिंह चौहान, मसूरी, शान्ति ममंगाई, मसूरी, राजू पुत्र भगवान सिंह नेगी मसूरी, भगवान सिंह धनई, कुलड़ी, प्यारे देवी, मसूरी, जमुना देवी, मसूरी, भोपाल सिंह रावत, सहस्त्रधारा रोड, आनंदी देवी पत्नी स्व. महेन्द्र रावत नालापानी रोड, मंगला रावत पत्नी स्व. कुंदन सिंह रावत नेहरू कालोनी, सरोज लखेड़ा कारगी चौक, वाचस्पति अजबपुर खुर्द, राजेश वालिया बद्रीपुर, सोना देवी पत्नी स्व. महावीर नेगी डोईवाला, राजेंद्र सिंह कारबारीग्रान्ट विकासनगर और क्वरदेई स्व. जीत सिंह सेलाकुई भी शामिल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed