फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2021: Alert issued in Haridwar, Police full dress rehearsal in Dehradun

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट जारी, देहरादून में पुलिस ने की फुल ड्रेस रिहर्सल  

Sun, 24 Jan 2021 08:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Jan 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021: Alert issued in Haridwar, Police full dress rehearsal in Dehradun
republic day - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोरोना महामारी के खौफ के बीच इस बार 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। 26 जनवरी को लेकर हरिद्वार पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। थाना प्रभारियों के साथ-साथ चौकी प्रभारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने व चेकिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिले की सभी सीमाओं पर खासतौर पर नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहें और संदिग्ध लोगों के बारे में क्षेत्रवासियों से जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Republic Day 2021: देहरादून में 26 जनवरी को परेड के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अभिसूचना इकाई को भी सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले के सीमाओं पर स्थित थाना प्रभारियों केे कहा है कि वह बार्डर से आने वाले वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग करें। इसके साथ ही होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में जाकर वहां रूकने वाले लोगों की भी जानकारी ली जाएगी।

रजिस्टर चेक करने के बाद वहां रुके हुए लोगों के आधार कार्ड की जांच की जाए। इसके साथ ही हरिद्वार में आने का कारण पूछा जाए। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। 

पुलिस ने की फुल ड्रेस रिहर्सल 

गणतंत्र दिवस परेड से पहले रविवार को पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। पुलिस कप्तान ने रिहर्सल को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिए। बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए गली से लेकर बार्डर तक सघन चेकिंग अभियान चलेगा। 

साथ ही कार्यक्रम के दिन आसपास के चौराहों पर बैरियर व्यवस्था, मेहमानों और आमजन के वाहनों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था की गई है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की व्यवस्था इनर कार्डन और आउटर कार्डन में बांटकर की जाएगी। इनर कार्डन में मंच और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था होगी।

जबकि, आउटर कार्डन में क्षेत्राधिकारी और अन्य फोर्स चेकिंग व्यवस्था संभालेंगे। वीआईपी के वाहनों की पार्किंग के लिए आईटीडीए परिसर को चुना गया है। साथ ही रूट डायवर्जन व्यवस्था के लिए विभिन्न चौराहों पर बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। 

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। रविवार रात से ही बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर, मॉल आदि में चेकिंग की जाएगी। सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट मसलन जोगीवाला, आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस दल बल के साथ चेकिंग अभियान चलाएगी। प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जाएगा। साथ ही संदिग्धों की पहचान के लिए अलग से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 

एसएसपी ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह गणतंत्र दिवस पर अपने क्षेत्रों में स्थित सभी स्कूलों, संस्थानों, राजकीय कार्यालयों पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम व अन्य समारोह का विवरण अपने पास रखें। साथ ही कहा गया कि रैतिक परेड कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशिष्ट व्यक्ति, वरिष्ठ अधिकारी के संबंध में भी जानकारी अपने पास रखें।

लागू रहेगी शारीरिक दूरी 
परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके मद्देनजर पहले से ही परेड में शामिल होने वाली फोर्स की संख्या को 12 प्लाटून के स्थान पर आठ प्लाटून कर दिया गया है। रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान इन आठ प्लाटूनों ने कदमताल किया और सलामी की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed