{"_id":"610ee19e8ebc3e7a571812df","slug":"remove-encroachments-on-government-lands-sdm-city-news-drn3868575117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पुलिस की मदद से खाली करें जमीनों पर हुए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम पुलिस की मदद से खाली करें जमीनों पर हुए कब्जे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा और सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को सख्ती के साथ हटाया जाए। एसडीएम, पुलिस बल के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। शनिवार को लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते हुए गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने इस तरह के मामलों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।
शनिवार को आयुक्त शिविर कार्यालय में समिति की बैठक लेते हुए मंडलायुक्त ने सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम, वन व एमडीडीए अधिकारियों को जमीनों को कब्जा मुक्त करने को कहा। कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में लैंडफ्रॉड के मामलों का मुआयना और अभिलेखों की पूर्ण जांच कर स्पष्ट रिपोर्ट दें। लीज और पट्टे की जमीनों के खरीद-फरोख्त की शिकायतों में जमीनों की पूरी जांच जाए। जिलाधिकारी ऐसे मामलों की जांच करवाकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि हाल-फिलहाल में हुए सभी कब्जों को बलपूर्वक हटाया जाए।
रजिस्ट्री में भिन्नता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने दोनों रजिस्ट्री का मिलान करने, गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल नीरूगर्ग, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत, सचिव एमडीडीए हरबीर सिंह, एडीएम एफआर गिरीश चंद्र गुणवंत, एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल, डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान, विकासनगर सौरभ असवाल समेत अन्य मौजूद रहे।