फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reliance launches investment in Uttarakhand more than 11 thousand jobs can be generate

रिलायंस ने यहां शुरू किया 3200 करोड़ का निवेश, 11 हजार से ज्यादा नौकरी मिलने की संभावना

Thu, 09 May 2019 11:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 May 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Reliance launches investment in Uttarakhand more than 11 thousand jobs can be generate
फाइल फोटो

इंवेस्टर्स समिट में सरकार के साथ किए निवेश एमओयू पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने काम शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 4जी कनेक्टिविटी, रिटेल स्टोर, पेट्रोल पंप समेत अन्य बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग 3200 करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश से प्रदेश के 11 हजार से अधिक लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देकर पलायन रोकने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार ने पिछले साल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था।

प्रदेश में सौ रिटेल स्टोर खोले जाएंगे

इस दौरान दुनिया के शीर्ष उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी ने भी उत्तराखंड में निवेश करने का भरोसा दिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सरकार के साथ 3200 करोड़ के निवेश पर करार किया था।

इस निवेश को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू हो गया है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के माध्यम से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में 4जी नेटवर्किंग सेवा को मजबूत करने के साथ ही रिलायंस रिटेल कंपनी के माध्यम से प्रदेश में सौ रिटेल स्टोर खोले जाएंगे। इसके अलावा पेट्रोप पंप और अन्य बहुउद्देशीय प्रोजेक्टों में निवेश किया जाएगा। सरकार ने टावर लगाने में रिलायंस इंडस्ट्रीज को आने वाली दिक्कतों के लिए नीति बनाई है, जिसमें जिलाधिकारी के माध्यम से ही टावर की अनुमति मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed