फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Regulatory commission formed to increase salary and allowances of MLAs Uttarakhand Congress raised questions

Uttarakhand: विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता गोदियाल ने उठाए सवाल, कहा- बने नियामक आयोग

Mon, 26 Aug 2024 10:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Aug 2024 10:50 AM IST
सार

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने वेतन-भत्ते बढ़ाने पर सवाल उठाए है। कहा कि भराड़ीसैंण में तीन दिनी सत्र में सरकार की एक ही उपलब्धि खुद के वेतन भत्ते बढ़ाना है।

विज्ञापन
Regulatory commission formed to increase salary and allowances of MLAs Uttarakhand Congress raised questions
गणेश गोदियाल - फोटो : x@UKGaneshGodiyal

विस्तार

सत्ता और विपक्ष के विधायक जहां वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी करने में एकजुट रहे, वहीं पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने वेतन-भत्ते बढ़ाने पर सवाल खड़े किए। कहा, विधायकों के वेतन व भत्ते बढ़ाने के लिए नियामक आयोग बनाया जाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार व विस अध्यक्ष से भी नीतिगत फैसला लेने की मांग की। उन्होंने एलान किया कि विस अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूर्व विधायकों की पेंशन व भत्तों में की गई बढ़ोतरी को नहीं लूंगा।

विज्ञापन

गोदियाल ने कहा, भराड़ीसैंण में हुए सत्र में सरकार ने विधायकों, पूर्व विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ाने के लिए विधेयक पारित किया, जिसमें वर्तमान विधायकों के वेतन-भत्तों में 1.15 लाख और पूर्व विधायकों के पेंशन व भत्तों में 10 से 12 हजार की बढ़ोतरी करने की जानकारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी:  सेना की जरूरतों के लिए तैयार होगी भारत-चीन सीमा क्षेत्र की सड़क, बैली ब्रिज की जगह बनेंगे पक्के पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को छह से सात हजार मानदेय दिया जा रहा, वहीं आपदा के समय प्रभावितों को सरकार की ओर से दी जाने वाली पांच हजार रुपये की सहायता भी समय पर नहीं मिल रही है। ऐसे समय में विधायकों का वेतन व भत्ते बढ़ाना लोगों को चिढ़ाने वाला निर्णय लिया है।

कहा, लोगों को विश्वास में लाने के लिए प्रदेश सरकार को विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी करने के लिए नियामक आयोग बनाने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed