फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment stuck in court government will bring proposal in cabinet Assistant teachers Uttarakhand news

Uttarakhand: कोर्ट में उलझी भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, विभागीय सीधी भर्ती से भरेंगे प्रधानाचार्य के पद

Wed, 02 Apr 2025 08:36 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Apr 2025 08:36 AM IST
सार

सहायक अध्यापक भी विभागीय सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य बन सकेंगे। प्रदेश के इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के 79 प्रतिशत पद खाली हैं।

विज्ञापन
Recruitment stuck in court government will bring proposal in cabinet Assistant teachers Uttarakhand news
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के साथ ही अब सहायक अध्यापक(एलटी) भी विभागीय सीधी भर्ती से इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य बन सकेंगे। कोर्ट में उलझी भर्ती के लिए सरकार अब कैबिनेट में प्रस्ताव लाने जा रही है। शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत के मुताबिक मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लाकर विभागीय सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य के पदों को भरा जाएगा। प्रदेश के इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के 79 प्रतिशत पद हैं खाली हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के पदों को अब तक विभागीय पदोन्नति से भरा जाता रहा है, लेकिन वर्तमान में पदोन्नति न हो पाने एवं इसमें देरी की वजह से विभाग में प्रधानाचार्य के 1385 में से 1101 पद खाली हैं। कुछ यही हाल प्रधानाध्यापकों का है। 910 में से मात्र 122 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक हैं। जबकि 788 पद पिछले काफी समय से खाली हैं।

विज्ञापन


सरकार ने पहली पद प्रधानाचार्य के 692 पदों को विभागीय सीधी भर्ती से भरने का निर्णय लिया था। इसके लिए शासन ने आदेश जारी किया था। 50 साल की उम्र तक के प्रवक्ताओं को भर्ती के लिए पात्र माना गया था। वहीं, सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों को छोड़ दिया गया । इससे नाराज शिक्षकों के आंदोलन के बाद राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती स्थगित कर दी गई थी। वहीं, कुछ सहायक अध्यापक भर्ती के खिलाफ कोर्ट चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

शिक्षक इससे हैं नाराज

प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय सीधी भर्ती के लिए शिक्षकों का कहना है कि यह पद पदोन्नति के पद हैं। सभी खाली पदों को पदोन्नति से भरा जाए। वहीं, कुछ शिक्षकों का कहना है कि भर्ती में सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों को भी शामिल किया जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने 20 पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, पहली सूची जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

प्रधानाचार्य के पदों को भरने के लिए विभागीय सीधी भर्ती की जाएगी। भर्ती में सहायक अध्यापक एलटी के शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों की कम से कम 10 या फिर 15 साल की सेवा को अनिवार्य किया जाएगा। -डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed