Recruitment 2022: रोडवेज बसों में जल्द ही ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी होगी दूर, भर्ती के लिए कल से आवेदन
परिवहन निगम में ड्राइवर के 233 और कंडक्टरों के 356 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ड्राइवर की शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास और कंडक्टर की कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। ड्राइवर की अधिकतम आयु 42 वर्ष और कंडक्टर की 40 वर्ष होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों में जल्द ही ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी दूर होने जा रही है। परिवहन निगम आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से यह भर्तियां करेगा। इसके लिए रुड़की की एजेंसी एमकेएसएसएसएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो 13 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगी।
एजेंसी के संचालक शहजाद अहमद ने बताया कि ड्राइवर के 233 और कंडक्टरों के 356 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ड्राइवर की शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास और कंडक्टर की कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। ड्राइवर की अधिकतम आयु 42 वर्ष और कंडक्टर की 40 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से 10 सितंबर तक होंगे। आवेदकों को फॉर्म के साथ ही सभी दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा कराने होंगे।
ड्राईवर के लिए यह जरूरी : भारी वाहन चलाने का लाइसेंस, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए हिल का लाइसेंस, आंखों का सर्टिफिकेट, मेडिकल सर्टिफिकेट, कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी की अलग-अलग फिटनेस रिपोर्ट होनी चाहिए। यह सभी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
कंडक्टर के लिए यह जरूरी : रोडवेज में कंडक्टर बनने के लिए आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। उसे सामान्य ज्ञान होना चाहिए। आरटीओ से कंडक्टर के लिए लाइसेंस होना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें...तिरंगे को लेकर सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- RSS से तुलना करना कांग्रेस की नासमझी, हर सवाल के दिए ये जवाब
ऐसे होगा चयन
दोनों पदों पर भर्तियों के लिए शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर मेरिट बनेगी। चयनितों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद जो चुने जाएंगे, उनकी एक महीने की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद उन्हें परिवहन निगम को उपलब्ध कराया जाएगा।
यह है ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट- www.mkssssltd.com