{"_id":"58caa0744f1c1bcd5832a602","slug":"recovery-of-hepatitis-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं इस टीके के नाम पर आप से भी तो नहीं हो रही अवैध वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: कहीं इस टीके के नाम पर आप से भी तो नहीं हो रही अवैध वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, रूड़की
Updated Thu, 16 Mar 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके घर भी कोई व्यक्ति टीका लगाने आए तो सावधान हो जाइए। आजकल कई एनजीओ इस टीके के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
हेपेटाइटिस के टीके लगाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत सीडीपीओ तक पहुंची तो उन्होंने संस्था को महज दस रुपये का कार्ड बनाने के लिए लेने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के मोलना गांव में सामने आया। जहां एक सामाजिक संस्था के कर्मचारी हेपेटाइटिस के टीके लगाने के लिए पहुंचे। गांव के लोगों का आरोप है कि संस्था के कर्मचारियों की ओर से टीका लगाने के नाम पर अवैध उगाही की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से कार्ड एवं टीके लगाने के लिए 70 रुपये प्रति व्यक्ति ऐंठे जा रहे हैं। जिसकी शिकायत लोगों की ओर से बाल विकास विभाग की सीडीपीओ से की गई। शिकायत मिलने पर सीडीओ जुलेखा की ओर से सामाजिक संस्था के कर्मचारियों को मात्र दस रुपये में टीके लगाने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली थी। जिस पर संस्था के कर्मचारियों को दस रुपये में टीके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वह भी कार्ड बनाने का शुल्क लेने को कहा गया है। जिसमें तीन टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दस रुपये भी टीके लगाने के बाद कार्ड के लिए जाने को कहा गया है। अगर फिर भी ऐसी शिकायतें मिलती हैं तो सामाजिक संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।