फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Record Generation from Power Houses of UJVNL Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: यूजेवीएनएल के विद्युत गृहों से रिकॉर्ड उत्पादन, एमडी ने दी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई

Thu, 03 Nov 2022 04:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Nov 2022 04:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर स्थित 240 मेगावाट की छिबरो जल विद्युत परियोजना से अक्तूबर में 114.48 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है।  वहीं, अप्रैल में शुरू हुई 120 मेगावाट की व्यासी परियोजना से भी 30 मिलियन यूनिट के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 51.298 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई।

विज्ञापन
Record Generation from Power Houses of UJVNL Uttarakhand News in hindi
electricity - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के छिबरो, खोदरी जल विद्युत गृहों से अक्तूबर में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन हुआ है। अन्य विद्युत गृहों में भी बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड बना है। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि 120 मेगावाट की खोदरी जल विद्युत परियोजना ने अक्तूबर में 53.661 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है।

विज्ञापन


इससे पहले अक्तूबर 1989 में 53.21 एमयू उत्पादन हुआ था। देहरादून में हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर स्थित 240 मेगावाट की छिबरो जल विद्युत परियोजना से अक्तूबर में 114.48 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। इस परियोजना का यह अक्तूबर में सर्वाधिक उत्पादन है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अक्तूबर में छिबरो ने 75 के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 114.48 एमयू, खोदरी ने 35 के लक्ष्य के सापेक्ष 53.66 एमयू, ढकरानी परियोजना ने 14 के लक्ष्य के सापेक्ष 19.80 एमयू, ढालीपुर परियोजना ने 17 के लक्ष्य के सापेक्ष 26.46 एमयू, कुल्हाल परियोजना ने 13 के लक्ष्य के सापेक्ष 20.75 एमयू, मनेरी भाली प्रथम परियोजना ने 39 के लक्ष्य के सापेक्ष 54.19 एमयू, चीला ने 75 के लक्ष्य के सापेक्ष 83.88 एमयू बिजली उत्पादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक शताब्दी से भी अधिक पुरानी 3.5 मेगावाट की गलोगी परियोजना ने 0.900 मिलियन यूनिट के लक्ष्य के सापेक्ष 1.102 मिलियन यूनिट, दुनाव परियोजना ने 0.300 के लक्ष्य के सापेक्ष 0.333 मिलियन यूनिट, पिलंगगाड परियोजना ने 0.300 के लक्ष्य के सापेक्ष 1.198 एमयू, उरगम परियोजना ने 0.07 के लक्ष्य के सापेक्ष 0.913 एमयू, काली गंगा प्रथम परियोजना ने 1.8 के लक्ष्य के सापेक्ष 2.347 एमयू बिजली उत्पादन किया है।

 ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: रहस्य बना वीआईपी का नाम, सारे रिकॉर्ड कब्जे में तो फिर क्यों नहीं उठ रहा पर्दा?

वहीं, अप्रैल में शुरू हुई 120 मेगावाट की व्यासी परियोजना से भी 30 मिलियन यूनिट के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 51.298 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई। निगम की परियोजनाओं ने अक्तूबर में 458.57 के लक्ष्य के सापेक्ष 570.54 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया। एमडी सिंघल ने इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed