फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Record demand for electricity in Uttarakhand

Electricity Demand: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की रिकॉर्ड मांग,पहली बार 52 मिलियन यूनिट का आंकड़ा हुआ पार

Wed, 08 Jun 2022 05:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

प्रदेश में भारी गर्मी के बीच यूपीसीएल को बिजली उपलब्ध कराने में पसीने आ गए। कोशिश के बाद भी पूरी बिजली उपलब्ध नहीं हो पाई, जिस वजह से ग्रामीण, छोटे कस्बों और फर्नेश इंडस्ट्रीज में बिजली कटौती करनी पड़ी। हालांकि यूपीसीएल का दावा है कि बिजली कटौती को काबू रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Record demand for electricity in Uttarakhand
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बिजली की रिकॉर्ड मांग होने लगी है। पहली बार प्रदेश में बिजली की डिमांड ने 52 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है। यूपीसीएल लगातार बिजली खरीद की कोशिश कर रहा है, लेकिन गर्मी में भी पांच से छह एमयू बिजली की कमी को बाजार से पूरा करने में भारी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में भारी गर्मी के बीच यूपीसीएल को बिजली उपलब्ध कराने में पसीने आ गए। कोशिश के बाद भी पूरी बिजली उपलब्ध नहीं हो पाई, जिस वजह से ग्रामीण, छोटे कस्बों और फर्नेश इंडस्ट्रीज में बिजली कटौती करनी पड़ी। हालांकि यूपीसीएल का दावा है कि बिजली कटौती को काबू रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Food Grain ATM:  फ्री राशन की नहीं होगी परेशानी, फूड ग्रेन एटीएम योजना शुरू करने वाला तीसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बुधवार के लिए बिजली की मांग 52.89 मिलियन यूनिट आंकी गई है, जिसके सापेक्ष केंद्रीय, राज्य पूल व अन्य माध्यमों से निगम के पास 46.78 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी 6.11 एमयू बिजली को एनर्जी एक्सचेंज से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। अगर पूरी बिजली न मिल पाई तो बुधवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे कस्बों और फर्नेश इंडस्ट्रीज में बिजली कटौती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed